HomeTrendingई-रिक्शा चोरी की घटना का हुआ अनावरण

ई-रिक्शा चोरी की घटना का हुआ अनावरण

  • ई-रिक्शा चोरी की घटना का हुआ अनावरण

  • चोरी गये ई-रिक्शा सहित 2 चोर गिरफ्तार

तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर नारायण दत्त मिश्रा के पर्यवेक्षण में प्रभारी कोतवाली देहात दद्दन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को मिली सफलता, थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम द्वारा थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा चोरी गये ई-रिक्शा को बरामद करते हुए 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
वादी बुद्धिलाल पुत्र चानू निवासी ग्राम जमापुर थाना रामगाँव द्वारा थाना कोतवाली देहात पर सूचना दी गई कि उनका ई-रिक्शा, जिसे वह भोगाजोत सब्जी मंडी के बाहर खड़ा कर सब्जी उतारने एवं आटा लेने गये थे, वापस आने पर मौके से गायब मिला। काफी खोजबीन के बाद भी ई-रिक्शा नहीं मिलने पर वादी द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दी गई जिसके आधार पर धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चोरी की घटनाओं के अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली देहात के नेतृत्व में उ0नि0 रवि यादव मय पुलिस टीम द्वारा 12 नवम्बर को त्रिमुहानी मोड़ पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग के दौरान सूचना पर भोगाजोत मंडी लखनऊ रोड की तरफ से आ रहे एक ई-रिक्शा को रोककर चेक किया गया।
ई-रिक्शा के संबंध में पूछताछ करने पर उसमें सवार व्यक्तियों द्वारा उक्त ई-रिक्शा को भोगाजोत सब्जी मंडी से चोरी करना स्वीकार किया गया। पुलिस टीम द्वारा मौके से दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी गये ई-रिक्शा को बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

 

 

 

 

Must Read