वीर एकलव्य फाउंडेशन ट्रस्ट ने करवायी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता
तेजस टूडे सं.
तरुण चौबे
सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्रामसभा बौरई वीर एकलव्य फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा राम अकबाल निषाद अध्यापक की स्मृति सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कराई गई जिसमें काफी संख्या में बच्चे भाग लिये। प्रतियोगिता के लिए फार्म वितरण 1 नवंबर से प्रारंभ था। सैकड़ों बच्चे इस परीक्षा में शामिल हुए। बता दें कि यह सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता प्रति वर्ष कराई जाती है जिसमें क्षेत्र के काफी बच्चे भाग लेते हैं। यह परीक्षा बहुविकल्पी तथा ओएमआर शीट अत्यधिक परीक्षा प्रणाली पर कराई गई जिससे बच्चों को इस परीक्षा को देने के तरीके के विषय में जानकारी हो सके। परीक्षा ट्रस्ट के चेयरमैन जयसिंह निषादवंशी एडवोकेट के दिशा निर्देश में संपन्न हुई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक फूलचंद्र पाल, फाउंडेशन के पदाधिकारी सह संस्थापक पन्ने लाल, अनुशासन मंडल प्रमुख रामसकल निषाद, प्राथमिक विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामबच्चन निषाद, प्रियंका निषाद सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।











