Jaunpur News : इटौरी बाजार बना गो आश्रय केन्द्र
आवारा पशु से बाजारवासी व राहगीर परेशान
आवारा पशु से बर्बाद हुई धान की फसल
विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। सरायख्वाजा क्षेत्र के इटौरी बाजार में 2 दर्जन से अधिक आवारा पशुओं का जमावडा रहता है। जैसे लगता है कि इटौरी बाजार गो आश्रय केंद्र बन गया है। आवारा पशु से बाजारवासियों और राहगीरों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। आवारा पशु से धान की फसल को भारी नुकसान हो रही है जिससे कोई जिम्मेदार द्वारा नहीं उठाया जा रहा है। ठोस कदम जिससे किसान की फसल को बचा जा सके। बाजारवासियों का कहना है कि 1 माह से 2 दर्जन से अधिक आवारा पशुओं को बाजार में आ जाने से काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













