HomeJaunpurJaunpur News : सज—धज के साथ निकली 117 वर्ष पुरानी रामलीला की...

Jaunpur News : सज—धज के साथ निकली 117 वर्ष पुरानी रामलीला की राम बारात

Jaunpur News : सज—धज के साथ निकली 117 वर्ष पुरानी रामलीला की राम बारात

रथ पर सवार श्रीराम, लक्ष्मण, भरत व शत्रुघ्न बारात में बने रहे आकर्षण का केन्द्र
हाथी—घोड़े पर चढ़कर बाराती बैण्ड—बाजों की धुनों पर थिरके
अमित शुक्ला
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय कस्बे के गुड़हाई श्री रामलीला कमेटी की ओर से गाजे- बाजे, हाथी, घोड़े के साथ मंगलवार देर शाम को श्री राम, लक्ष्मण, भरत व शत्रुघ्न की बारात निकाली गई। बारात मुंगरा बादशाहपुर साहबगंज स्थित कपूर ज्वेलर्स दुकान से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए श्री रामलीला मैदान पर पहुंची। इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने बारात का स्वागत किया। इसके बाद श्री राम विवाह का मंचन किया गया।

भगवान के रथ का पूजन अर्चन के बाद पत्नी संग रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पशुपतिनाथ (मुन्ना) ने बारात को रवाना किया। बारात चलते समय मुख्य मार्ग पर इतनी भीड़ हो गई थी कि कहीं खड़े होने की जगह नहीं थी। रथ के आगे बाराती डीजे के साथ नाचते गाते चल रहे थे। बारात के साथ रोड लाइट की भव्य सजावट की गई थी। रास्ते में लोगों ने भगवान के रथ पर पुष्पों की वर्षा की। बारातियों की जगह जगह स्वागत और जलपान की व्यवस्था की गई थी। बारात रामलीला स्थल पर पहुंचने पर मिथिला नरेश राजा जनक के रूप में समिति के अध्यक्ष पशुपतिनाथ मुन्ना, महंत संगम लाल गुप्त व डायरेक्टर लाल बहादुर सिंह सहित पदाधिकारियों ने बारात का भव्य स्वागत किया।

भगवान को रथ से उतारकर रामलीला मंच तक ले गए। मंच पर चारों भाइयों के अलावा एक कन्या की शादी सिद्धार्थ तिवारी व ननकू महाराज ने कराई। राम, लक्ष्मण, भरत व शत्रुघ्न का विवाह क्रमश: सीता, उर्मिला, श्रुत्कीर्ति व मांडवी के साथ हुआ। इसके अलावा नेहा का धर्मेंद्र के संग विवाह संपन्न हुआ। वरमाला गले में पढ़ते ही श्रीराम के जयकारों से रामलीला परिसर गूंज उठा। सुनैना समिति के अध्यक्ष पशुपतिनाथ मुन्ना की धर्मपत्नी निकुंज गुप्ता ने लावा परछन किया। रामलीला में राजा दशरथ शिवप्रसाद, सुमंत अभिषेक, वशिष्ठ मयंक, राम चंदन, लक्ष्मण शिवम, भरत विश्वास, शत्रुघ्न सूरज, विश्वामित्र अजय, सीता कृष्ण गोपाल, उर्मिला दिव्यांशु, मांडवी शिवांक, सुतकीर्ति दिशु व महंत संगम लाल ने भूमिका निभाई। बारात का संचालन आकाश गुप्ता (गोलू) तथा मंच का संचालन राजीव कुमार गुप्ता ने किया। बारातियों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई थी।
रामलीला कमेटी की तरफ से वर पक्ष को टीवी, बेड, आलमारी सहित अन्य उपहार दिया गया था। मंगल गीतों से लीला परिसर गूंजायमान हो उठा। व्यवस्था में डायरेक्टर लाल बहादुर सिंह, क्रांति गुप्ता, देवी प्रसाद गुप्त ने विशेष सहयोग दिया। मुख्य रूप से चेयरमैन पूर्व चेयरमैन कपिल मुनि गुप्त, विजेंद्र जायसवाल, मनोज गुप्ता, राजेश गुप्ता, दिनेश गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read