HomeJaunpurJaunpur News : प्राकृतिक सम्पत्ति को संरक्षित रखना सभी की जिम्मेदारीः लायन्स...

Jaunpur News : प्राकृतिक सम्पत्ति को संरक्षित रखना सभी की जिम्मेदारीः लायन्स परिवार

Jaunpur News : प्राकृतिक सम्पत्ति को संरक्षित रखना सभी की जिम्मेदारीः लायन्स परिवार

लायन्स क्लब मेन ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के लिये किया प्रेरित
जौनपुर। लायन्स क्लब जौनपुर मेन ने विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से उमेशोनाथ मन्दिर परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इसके बाद इस वर्ष की थीम ओनली वन अर्थ अर्थात प्रकृति के साथ सद्भाव स्थापित करना विषय पर संगोष्ठी हुई। मण्डल डायबिटीज चेयरमैन सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने कहा कि हरियाली प्रकृति का वरदान है।

हरियाली पृथ्वी का श्रृंगार है। पेड़-पौधे धरती की शोभा हैं। स्वास्थ्य की दृष्टिकोण से पेड़-पौधे स्वच्छ वायु प्रदान करते हैं। प्रकृति से मिलने वाली सम्पत्ति से मानव जीवन, पशु पक्षी और संपूर्ण जीव जगत का जीवन चलता है। चार्टर सचिव अरुण त्रिपाठी ने कहा कि विश्व के देश आधुनिकता की ओर बढ़ रहे हैं लेकिन लापरवाहीयो के कारण पर्यावरण खतरे में हैं। महंत महेन्द्र नाथ त्यागी ने कहा कि पर्यावरण दिवस लोगों को पर्यावरण के प्रति सचेत रहने और पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु मनाया जाता है, इसलिए अधिक से अधिक पौधे लगायें। अन्त में अध्यक्ष मदन गोपाल गुप्ता ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संदीप गुप्ता, परमजीत सिंह, डा. अजीत कपूर, डा. एमएम वर्मा, डा. विकास रस्तोगी, नीरज शाह, लखन श्रीवास्तव, उत्कर्ष सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read