HomeJaunpurJaunpur News : राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन अभियान में पौष्टिक आहार किट का...

Jaunpur News : राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन अभियान में पौष्टिक आहार किट का हुआ वितरण

Jaunpur News : राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन अभियान में पौष्टिक आहार किट का हुआ वितरण

स्वास्थ्य शिविर आयोजित करके लोगों को किया गया जागरूक
जौनपुर। सरजू प्रसाद शैक्षिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था जज कालोनी के तत्वावधान में क्षय रोग मुक्त विशेष अभियान के तहत पौष्टिक आहार किट वितरण एवं जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ।

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रबंधक डा. सत्यव्रत त्रिपाठी ने कहा कि सभी टीवी मरीजों को समय से दवा व पौष्टिक आहार लेते रहना चाहिए, क्योंकि जब आप स्वस्थ रहेंगे तो समाज भी स्वस्थ रहेगा। किसी भी प्रकार के नशा का सेवन बिलकुल न करें, अन्यथा दवा असर नहीं करेगी जिसके कारण आपका जीवन संकट में होगा। टीवी हास्पिटल के एसटीएस नवीन सिंह ने कहा कि टीवी का इलाज पूरी तरह संभव है। डाट्स के अंतर्गत उच्च गुणवत्ता वाली दवाइयां सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रांे में निःशुल्क दी जाती हैं। किसी भी व्यक्ति को 2 सप्ताह या उससे अधिक समय से खांसी हो तो उसे टीवी हो सकती है। मनीष सोनी ने कहा कि टीवी के लिए अपने बलगम की जांच नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र डीएमसी में करवायें। यह जांच पूरी तरह निशुल्क की जाती है। सुबाष चौधरी ने कहा कि ध्यान रहे टीवी को जड़ से खत्म करने के लिए उसका उपचार पूरा करें। टीवी से संबंधित जागरूकता फैलाने में आप सभी संस्थाओं का योगदान बहुत महत्वपूर्ण है। रंजना शुक्ला ने कहा कि समाज के सम्भ्रांत लोगों को बीमारियों को खत्म करने में अपना योगदान करना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीपीसी सलिल यादव एवं संचालन प्रमोद प्रजापति ने किया। इस अवसर पर डा. सुधा सिंह, ठाकुर प्रसाद राय, सुरेश शुक्ला सहित तमाम लोग मौजूद रहे। अन्त में कार्यक्रम आयोजक/पूर्व अध्यक्ष बाल न्यायालय/संस्था सचिव संजय उपाध्याय ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read