HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : आपस में मेल—मोहब्बत को बढ़ावा देता है इस्लाम: मौलाना

JAUNPUR NEWS : आपस में मेल—मोहब्बत को बढ़ावा देता है इस्लाम: मौलाना

JAUNPUR NEWS : आपस में मेल—मोहब्बत को बढ़ावा देता है इस्लाम: मौलाना

जौनपुर। शिया जामा मस्जिद नवाब बाग़ में जामा मस्जिद नवाब बाग़ इन्तेज़मिया कमेटी के सदस्य रहे मोहम्मद मुसलिम हीरा इब्ने मरहूम मोहम्मद औसजा के इसाले सवाब की मजलिसे बरसी बाद नमाज़े जुमा आयोजित हुई। इस मौके पर मौलाना सैय्यद मुब्बशिर हुसैन रिज़वी गोपालपुरी अध्यापक जामिया इमानिया नासिरया ने कहा कि इस्लाम आपसी भाईचारा पर ज़ोर देता है। रिश्तेदारों और पड़ोसियों के साथ अच्छा व्यवहार करने वालों की अल्लाह उम्र में बढ़ोतरी कर देता है, इसलिए हम सबको आपस में मिल—जुलकर रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मोहम्मद मुसलिम हीरा मरहूम अपने मिलनसार व्यवहार से लोगों में बहुत हरदिल अज़ीज़ थे।अल्लाह उनकी मग़फेरत फरमाए। अन्त में उन्होंने कर्बला के शहीदों का मसायब पढ़ा जिस पर मजलिस में मौजूद तमाम लोगों की आंखें नम हो गईं। मजलिस में मोमेनीन ने मोहम्मद मुस्लिम के लिए सूर ए फातेहा पढ़ा। मोहम्मद मुस्लिम बड़े भाई पत्रकार मोहम्मद बेलाल जानी, मोहम्मद अबू, समामा मोती, मोहम्मद हिलाल, राजा ने सभी के प्रति आभार जताया। मजलिस में शिया जामा मस्जिद नवाब बाग़ के मुतवल्ली शेख़ अली मंज़र ड़ेज़ी, समीर अली, ज़ाकिरे अहलेबैत, सैय्यद असलम नकवी, मोहम्मद नासिर रजा, डा. हाशिम खां, अली एहरान, रियान अब्बास, शबीब हुसैन, गाजी अरबाज हुसैन, रिजवी सैय्यद कौसर बाबा, इश्तेयाक़ कर्बलाई सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read