बिहार समाज सेवा संघ ने हैदराबाद में मनायी डा. राजेन्द्र प्रसाद की 139वीं जयंती

बिहार समाज सेवा संघ ने हैदराबाद में मनायी डा. राजेन्द्र प्रसाद की 139वीं जयंती

हैदराबाद। बिहार समाज सेवा संघ के तत्वावधान में चादर घाट चौराहे पर बिहार के गौरव भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद का 138वीं जयंती मनाई गई।
साथ ही चौराहे पर स्थित डाॅ. राजेन्द्र के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुये पुष्प अर्पित किया।
इस मौके पर संघ के राष्ट्रीय चेयरमैन राजू ओझा ने कहा कि राजेंद्र प्रसाद का जन्म 3 दिसंबर 1884 को बिहार, शिवान जिला के जिरादेई गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम महादेव सहाय श्रीवास्तव और माता का नाम कमलेश्वरी देवी था। राजेंद्र प्रसाद भारत के एकमात्र ऐसे राष्ट्रपति हैं जिन्होंने दो पूर्ण कार्यकाल पूरे किए हैं। उन्हें 1962 में देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार “भारत रत्न” से सम्मानित किया गया था। संघ हैदराबाद के अध्यक्ष पप्पू सिन्हा ने कहा कि डॉ प्रसाद की भाषा-शैली सरल, सहज और सुबोध खड़ीबोली होती थी। इनकी भाषा व्यावहारिक होती थी जिसमे अन्य भाषाओ संस्कृत अंग्रेजी और उर्दू आदि भाषाओं का नियमित तौर पर मिश्रण होता था। साहित्यिक और भाषण इनकी 2 मुख्य शैली के होती थी।


संघ के महामंत्री मनीष तिवारी ने कहा कि डा. प्रसाद ने कोलकाता के प्रसिद्ध प्रेसीडेंसी कॉलेज सन 1902 में दाखिला लिया। 1915 में उन्होंने स्वर्ण पद के साथ विधि पर स्नातक की परीक्षा पास की। बाद में लव के क्षेत्र में ही उन्होंने डॉक्टरेट की उपाधि भी हासिल किया। भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में उनका पदार्पण वकील के रूप में अपने करियर की शुरुआत करते ही हो गया था। समाज के मिडिया प्रभारी व प्रवक्ता विकास सिंह ने बताया कि आधुनिक भारत के इतिहास में कई महापुरुष पैदा हुए जिन्होंने न केवल भारत को आजादी दिलाई, बल्कि आजादी के उपरांत उन्होंने भारत के निर्माण में भी अपना सक्रिय योगदान दिया। ऐसे ही महापुरुषों में से एक डा. प्रसाद थे जिन्होंने न केवल स्वतंत्रता आंदोलन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया, बल्कि स्वतंत्रता उपरांत भी भारत के पुनर्निर्माण में अपना सक्रिय योगदान दिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ सदस्य राघवेन्द्र मिश्रा, महेंद्र प्रजापति, बिनोद सिंह, जितेन्द्र ओझा, दिनेश साहू, अमित ओझा, संजय झा, संदीप ओझा, घनश्याम प्रजापति, सुनील अग्रवाल, विजय यादव, जेपी सिंह, कायस्थ समाज से सुधीर श्रीवास्तव सहित तमाम लोग उपस्थित थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent