Jaunpur News :अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का हुआ आयोजन
धीरज सोनी
मुफ्तीगंज, जौनपुर। डा. राम मनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय के प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन हुआ जहां प्राचार्य डा. जय प्रकाश पाठक ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप जलाया। उसके बाद कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

तत्पश्चात् प्राध्यापिका डा. प्रतिमा ने उपस्थित लोगों को महिला दिवस के बारे में बताया। साथ ही महिलाओं के सशक्तिकरण के बारे में समझाया। सृष्टि मिश्रा, स्नेहा यादव, हिमांशु सिंह व नेहा सरोज ने अपने विचार को मंच पर रखा। कार्यक्रम संयोजक डा. अजीत मिश्रा ने छात्रों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के वरिष्ठ छात्र अजीत कुमार ने किया। इस अवसर पर कर्मचारी मंगला प्रसाद यादव, अजय सिंह, मनोज कुमार, राजन यादव आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













