Jaunpur News : ट्रक की चपेट में आने से चिकित्सक गम्भीर रूप से जख्मी
राजेश पाल
धर्मापुर, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मापुर बाजार में मंगलवार की सुबह लगभग 10 बजे हुई एक घटना में बाइक से जौनपुर की तरफ जा रहे एक चिकित्सक ट्रक के चपेट में आने से बुरी तरह से घायल हो गए। चिकित्सक का दाहिना कुचल गया। स्थानीय लोगों ने उन्हें घायल अवस्था में जिला अस्पताल भिजवाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र के भोगी पट्टी गांव निवासी डा. संतोष कन्नौजिया (42) जो पेशे से चिकित्सक हैं और मुफ्तीगंज में निजी चिकित्सालय चलाते हैं। अपनी बाइक से किसी कार्यवश जौनपुर की तरफ जा रहे थे। धर्मापुर बाजार में शिव मंदिर के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। घटना के फलस्वरुप उनका दाहिना पैर बुरी तरह से कुचल गया। स्थानीय लोगों ने उन्हें गंभीर अवस्था में इलाज के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया।
घटना के बाद व पुलिस के मौके पर पहुचने से पहले चालक ट्रक सहित फरार हो गया। स्थानीय लोगो के मुताबिक ट्रक चालक काफी स्पीड में था। दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ भी जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन कर रही है। इस घटना के संदर्भ में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर अवध नाथ यादव ने बताया कि घायल चिकित्सक के परिजनों द्वारा तहरीर दी जाती है तो मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













