HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : बीमा कम्पनियों के अधिकारियों को प्री मीटिंग में उपस्थित...

JAUNPUR NEWS : बीमा कम्पनियों के अधिकारियों को प्री मीटिंग में उपस्थित रहने का निर्देश

JAUNPUR NEWS : बीमा कम्पनियों के अधिकारियों को प्री मीटिंग में उपस्थित रहने का निर्देश

हिमांशु श्रीवास्तव एडवोकेट
जौनपुर। बीते 12 नवंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए अधिकरण में जज भूदेव गौतम की अध्यक्षता में प्री मीटिंग हुई जहां उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में उजड़े परिवारों को त्वरित क्षतिपूर्ति दिलवाकर उनके जख्मों पर मरहम लगाने का काम अधिकरण करता है। उन्होंने आगामी 18 जनवरी को होने वाली मीटिंग में बीमा कंपनियों के अधिकारियों को उपस्थित होने का निर्देश दिया है जिससे आपस में वार्ता कर अधिकतम मुकदमों का निस्तारण किया जा सके।

सचिव प्रशांत कुमार ने अधिवक्ताओं से लोक अदालत में अधिकतम मुकदमों के निस्तारण का आह्वान किया। पीठ के सदस्य अधिवक्ता हिमांशु श्रीवास्तव व राना प्रताप सिंह ने अधिवक्ताओं व वादकारियों का पक्ष रखते हुये कहा कि बीमा कंपनियों अधिकारियों के आने पर आमने-सामने बैठकर वार्ता से और ज्यादा मुकदमों का निस्तारण संभव हो सकेगा। सड़क दुर्घटना में पीड़ितों को त्वरित क्षतिपूर्ति दिलवाना ही अधिकरण का उद्देश्य है। अधिवक्ताओं ने मुकदमों की सूची दिया जिनमें चार्जशीट नहीं आई है। न्यायाधीश ने एसपी को पत्र लिखकर त्वरित कार्यवाही का आदेश दिया।

इस अवसर पर अधिवक्ता कृपाशंकर श्रीवास्तव, बिहारी लाल पटेल, दिलीप श्रीवास्तव, सूर्य प्रकाश सिंह, अशोक सिंह, रवीन्द्र विक्रम सिंह, बृजेश निषाद, सूर्यमणि पांडेय, निलेश निषाद, अवधेश यादव, अरविंद अग्रहरि, निलेश यादव, सनी यादव, ईश्वर यादव, सोभनाथ यादव, जेसी पांडेय, केके शर्मा आदि अधिवक्ता उपस्थित थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read