Homeमैनपुरीभागवत कथा सुनने से समस्त पापों से मुक्त हो जाता है मनुष्य

भागवत कथा सुनने से समस्त पापों से मुक्त हो जाता है मनुष्य

भागवत कथा सुनने से समस्त पापों से मुक्त हो जाता है मनुष्य

श्रीमद्भागवत कथा का चौथा दिन
संतोष तिवारी
मैनपुरी। बिछवां भक्तों द्वारा सच्चे मन से भगवान का किये गये ध्यान से ही सभी पापों से छुटकारा मिल जाता है, सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। जैसे सूर्य उदय होने पर कोहरा नष्ट हो जाता है। उसी प्रकार अंत समय में नारायण नाम से मनुष्य भी समस्त पापों से मुक्त हो जाता है। ये कथा क्षेत्र के गांव हंन्नूखेड़ा में बबलू पाण्डेय के निवास पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन भागवताचार्य वीरचन्द्र त्रिपाठी ने उपस्थित श्रोताओं के बीच कही। चौथे दिन अजामिल व भक्त प्रहलाद की कथा श्रोताओं को श्रवण कराते हुए उन्होंने कहा कि भगवान की शरण में जाने वाले अधम पापियों के पाप भी नष्ट हो जाते हैं।

जिसमें अजामिल की कथा सुनाते हुए उन्होंने बताया कि अजामिल कान्यकुब्ज ब्राह्मण कुल में पैदा हुआ था और कर्मकाण्डीय भी था किन्तु एक दिन वह गांव से बाजार गया और वहां एक नाचने वाली को देख लिया जो वैश्या थी। बावजूद इसके वह उसे घर ले आया और उसकी कोख से जन्मे बच्चे के साथ रहने लगा और जघन्य अपराध भी करने लगा। एक दिन संतों का एक काफिला ने अजामिल के घर के सामने डेरा डाल दिया। जव रात्रि में अजामिल घर आया और साधुओं को अपने घर के सामने देखा तो वौखला गया और साधुओं को भला बुरा कहने लगा। अजामिल की आवाज सुनकर पत्नी जो वैश्या थी वहां आ गयी और पति को डांटते हुए शांत करा दिया।

अगले दिन साधुओं ने अजामिल से दक्षिणा मांगी तो वह फिर बौखला गया और साधुओं को मारने के लिए दौड़ पड़ा तभी फिर पत्नी ने रोक लिया। उसी समय साधु ने कहा कि उन्हें रुपया , पैसा नहीं चाहिए इस पर अजामिल ने हां कह दिया तो साधुओं ने कहा कि वह अपने होने वाले पुत्र का नाम नारायण रख ले क्यों कि उस समय पत्नी गर्भवती थी। कुछ महीने के बाद जब उसके पुत्र पैदा हुआ तो उसने साधुओं के बताए गए नाम को सार्थक करते हुए उसने पुत्र का नाम नारायण रखा। इस प्रकार नौ संतानों में सबसे छोटा पुत्र नारायण था जिससे वह अधिक स्नेह और प्यार करने लगा। जब अजामिल का अंत समय आया तो यमदूतों ने उसे चारों तरफ़ से घेर लिया।

यमदूतों को देख वह डर व भय से वह नारायण, नारायण अर्थात पुत्र को बुलाने लगा। इस पर भगवान नारायण ने सोचा कि उसका कोई भक्त याद कर रहा है तो वह दौड़े चले आये। भगवान को देखकर यमदूत वहां से लौटकर चले गए। भगवान की कृपा से अजामिल को मोक्ष प्राप्त हुआ। इसी प्रकार भक्त प्रहलाद की रट से भगवान को नरसिंह अवतार लेना पड़ा और अपने भक्त प्रहलाद की रक्षा की। ऐसे मार्मिक प्रसंगों को सुनकर श्रोतागण मंत्रमुग्ध हो गए। इस अवसर पर बबलू पाण्डेय, रामनरेश पाण्डेय, पुनीत पाण्डेय, विनीत पाण्डेय, सुरजीत पाण्डेय, अंकित पाण्डेय, सर्वेश कुमार, विनय कुमार, पुलकित पाण्डेय, हरदीप सिंह, वेदपाल सिंह, संतोष कुमार आदि लोग मौजूद थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read