HomeJaunpurJaunpur News: राजतिलक की जगह वन को चले राघव, लीला देख दर्शकों...

Jaunpur News: राजतिलक की जगह वन को चले राघव, लीला देख दर्शकों की आँखें हुईं नम

  • राजतिलक की जगह वन को चले राघव, लीला देख दर्शकों की आँखें हुईं नम

तेजस टूडे सं.
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बीबीगंज अन्तर्गत गोड़िला फाटक बाजार स्थित श्री बजरंग नवयुवक रामलीला समिति के तत्वावधान में आयोजित रामलीला के चौथे दिन कलाकारों ने ‘श्रीराम वनवास’ प्रसंग का अत्यंत मार्मिक और सजीव मंचन किया। मंचन के दौरान वन जाते श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण का दृश्य देखकर पंडाल में मौजूद दर्शक भावुक हो गए। इस दौरान ‘जय श्रीराम’ के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा।
मंचन के क्रम में दिखाया गया कि सीता स्वयंवर के पश्चात जब प्रभु श्रीराम और लक्ष्मण अयोध्या लौटते हैं तो पूरे राज्य में हर्षोल्लास का माहौल होता है। राजा दशरथ श्रीराम के राज्याभिषेक का निर्णय लेते हैं। इसी बीच, दासी मंथरा के बहकावे में आकर रानी कैकेयी कोपभवन में चली जाती हैं। वह राजा दशरथ से पूर्व में दिए गए दो वरों को मांगती हैं। पहले वरदान में वह भरत के लिए अयोध्या का राजसिंहासन और दूसरे में श्रीराम के लिए 14 वर्ष का वनवास मांगती हैं।
राजा दशरथ कैकेयी को मनाने का हरसंभव प्रयास करते हैं किंतु वह अपनी जिद पर अड़ी रहती हैं। जब प्रभु श्रीराम को माता कैकेयी की इस इच्छा का पता चलता है तो वह पिता के वचनों का मान रखने के लिए सहर्ष वन जाने को तैयार हो जाते हैं। इसके बाद श्रीराम, माता सीता और भाई लक्ष्मण संन्यासी का वेश धारण कर राजा दशरथ व तीनों माताओं से आशीर्वाद लेकर वन के लिए प्रस्थान करते हैं।
इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रोहित गुप्ता, निर्देशक राजेश गुप्ता, रमाशंकर गुप्ता, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, कालीचरण गुप्ता, बृजेश गुप्ता, शशिकांत विश्वकर्मा, संतोष भारती, पप्पू शर्मा, अनूप श्रीवास्तव, दीपक प्रजापति, वीरेंद्र यादव, जगत नारायण गुप्ता, आकाश साहू, सुरेश गुप्ता, सर्वेश यादव, सुजीत गुप्ता, रामउदार विश्वकर्मा, मिथिलेश प्रजापति, श्याम नारायण गुप्ता, पंकज गुप्ता सहित बड़ी संख्या में समिति के पदाधिकारी व क्षेत्रीय ग्रामीण मौजूद रहे।

 

 

 

 

Must Read