डीडीएस संस्थान के वार्षिकोत्सव में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
छात्रवृत्ति कार्यक्रम-2026 के विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को चेक, पदक और प्रमाण-पत्र से किया गया सम्मानित

तेजस टूडे ब्यूरो
अंकित जायसवाल
जौनपुर। डी.डी.एस. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के तत्वावधान में टी.डी. इंटर कॉलेज स्थित मार्कण्डेय सभागार में एक दिवसीय छात्रवृत्ति कार्यक्रम-2026 एवं वार्षिक महोत्सव हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों, रचनात्मक प्रतिभाओं और छिपी क्षमताओं को मंच प्रदान किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति की धनराशि चेक के माध्यम से देने के साथ पदक और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपना दल के राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता और परवीन चौहान रहे। निर्णायक मंडल में नेहरू इंटर कॉलेज पटहना के शिक्षक मोहम्मद आजम खान, सरस्वती निकेतन इंटर कॉलेज गौराबादशाहपुर के शिक्षक रोहित यादव और एचआर पब्लिक स्कूल के शिक्षक जमुना प्रसाद शामिल रहे। वहीं ग्लोरियस ब्यूटी पार्लर की अर्चना तिवारी, टंडन डेंटल क्लीनिक की डॉ. अमृता टंडन और नया सबेरा डॉट कॉम की पत्रकार क्षमा सिंह ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका निभाई।
प्रतियोगिताओं में सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन में अव्यय यादव प्रथम, ऋषि प्रजापति एवं युतिका सिंह द्वितीय, अमीषा मौर्य तृतीय रहीं। रंगोली में सान्या मौर्य प्रथम, दिव्यांक्षा साहू एवं आकांक्षा साहू द्वितीय, अंशिका चौधरी तृतीय रहीं। चित्रकला में रागिनी गौड़ प्रथम, सृष्टि मौर्य एवं दीपा सोनकर द्वितीय, सुधा कश्यप तृतीय स्थान पर रहीं। मेहंदी में नीतू प्रथम, प्राची मौर्य द्वितीय, खुशी यादव तृतीय रहीं। अंग्रेजी भाषा प्रतियोगिता में इब्राहिम खान प्रथम, नैन्सी वर्मा द्वितीय, मोहम्मद नोमान खान तृतीय रहे। सांस्कृतिक नृत्य में अंशिका सिंह प्रथम, रौनक यादव द्वितीय, आरती वर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। सामान्य ज्ञान, रंगोली, चित्रकला, मेंहदी, अंग्रेजी भाषा, समाचार वाचन सम्मेलन, सांस्कृतिक नृत्य सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। शीर्ष दस स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को भी प्रमाण-पत्र, पदक और शैक्षणिक उपहार दिये गये।
मुख्य अतिथि ने कहा कि सफलता के लिए शिक्षा, अनुशासन और निरंतर परिश्रम जरूरी है। साथ ही उन्होंने संस्था के प्रयासों की सराहना किया। इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि अजीत प्रजापति ने विद्यार्थियों को समय और ऊर्जा का सदुपयोग करने तथा तकनीक का सकारात्मक उपयोग शिक्षा और कौशल विकास में करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के निदेशक दुर्गा प्रसाद सिंह ने किया जिन्होंने अतिथियों, निर्णायकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों के प्रति आभार जताया। संचालन सागर सिंह ने किया। इस अवसर पर शिक्षक गुरुपाल सिंह, सार्थी सिंह, दिलरुबा परवीन, महरुबा परवीन, स्नेहा सिंह, कुमकुम तिवारी, नाहिद परवीन, रूबी यादव, शहंशाह, कुंदन चौहान, बबीता निषाद, सानिया परवीन, जागृति प्रजापति सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे। अंत में संस्था की संचालिका आरती सिंह ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।







