JAUNPUR NEWS : अनुवाद से ही मिलते हैं दूसरे धर्म ग्रंथों की जानकारी: कुलपति
साहित्य के क्षेत्र में अनुवाद का महत्व विषय पर हुआ व्याख्यान
अजय विश्वकर्मा
सिद्दीकपुर, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि जिस भाषा से अनुवाद किया जाता है, वह मूल भाषा या स्रोत भाषा है। उससे जिस नई भाषा में अनुवाद करना है, वह लक्ष्य भाषा कहलाती है। अगर अनुवाद नहीं होता तो हम दूसरे धर्म के ग्रंथों को नहीं पढ़ पाते न उसके विषयवस्तु को समझ पाते।
कुलपति प्रो. मौर्य रविवार को चेन्नई के नुगमबक्कम लोयला कालेज के हिंदी विभाग की ओर से साहित्य के क्षेत्र में अनुवाद का महत्व विषय पर बतौर अतिथि आनलाइन व्याख्यान में बोल रहीं थीं। उन्होंने कहा कि दूसरी भाषा के साहित्य से अपनी भाषा के साहित्य को समृद्ध करना। दूसरी भाषाओं की शैलियों, मुहावरों, दार्शनिक तथ्यों वैज्ञानिक एवं तकनीकी ज्ञान को प्राप्त करना। विचारों का विनिमय करना।
अनुवाद के प्रकार पर विस्तृत रूप से चर्चा करते हुये उन्होंने कहा कि साहित्यानुवाद, कार्यालयी अनुवाद, विधिक अनुवाद, आशुअनुवाद, वैज्ञानिक एवं तकनीकी अनुवाद, वाणिज्यिक अनुवाद आदि को उदाहरण के साथ समझाया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











