HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : इण्डिया गठबंधन भाजपा, ईडी, सीबीआई व आईटी से लड़...

JAUNPUR NEWS : इण्डिया गठबंधन भाजपा, ईडी, सीबीआई व आईटी से लड़ रहा चुनाव: सिराज

JAUNPUR NEWS : इण्डिया गठबंधन भाजपा, ईडी, सीबीआई व आईटी से लड़ रहा चुनाव: सिराज

एमपी में कांग्रेस—सपा का विवाद हुआ समाप्त, मिलकर हरायेंगे भाजपा को: राजेश
अजय पाण्डेय
जौनपुर। नगर के रूहट्टा स्थित एक मैरेज हॉल में शनिवार को इंडिया गठबंधन के दलों की समन्वय बैठक पूर्व एमएलसी सिराज मेंहदी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की केंद्र सरकार को उखाड़ फंेकने व जनता की समस्याओं को लेकर आंदोलन करने की रणनीति पर 11 सदस्यीय जन आंदोलन समिति का गठन किया गया जिसमें गठबंधन के सभी दल के लोग एकजुटता के साथ भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते देश का बेड़ा गर्क करने की बात जनता तक पहुंचायेंगे। इसके पहले सभी नेताओं ने महाऋषि बालमिकी जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान एमसीपी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिराज मेंहदी ने कहा कि इंडिया गठबंधन बनने से भाजपा सरकार परेशान है और इसका जीता जागता उदाहरण 5 विधानसभा के चुनाव में साफ देखने को मिल रहा है। जिस तरह से इंडिया गठबंधन भाजपा के साथ ईडी, सीबीआई व आईटी विभाग से चुनाव लड़ रही है उसे लोग देख रहे हैं।राजस्थान व मध्य प्रदेश में ईडी के छापे व कार्रवाई इस बात का जीता जागता सबूत है कि केंद्र की मोदी सरकार की उल्टी गिनती अब शुरू हो गई है क्योंकि सभी मुद्दे पर ये सरकार फेल हो चुकी है और ईडी, सीबीआई व आईटी के छापे से डराने का काम करने में जुटी है। कार्यक्रम के संयोजक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश सिंह ने कहा कि इंडिया गठबंधन की केंद्र में 2024 में सरकार बनने जा रही है ऐसे में भाजपा की रातों की नींद अभी से उड़ने लगी है। कांग्रेस के मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री कमलनाथ व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच विधानसभा चुनाव में कुछ सीटों पर चुनाव लड़ने के विवाद पर कहा कि इस मामले का पटाक्षेप कांग्रेस के यूपी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने खेद प्रकट कर समाप्त कर दिया है। पूरा विपक्ष एकजुट है और भाजपा को कंंेद्र सरकार से उखाड़ फेंकने के लिए तैयार बैठा है। अब फैसला जनता को करना है कि वोह किसके साथ है, क्योंकि कंेंद्र व प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के चलते आज किसान परेशान हैं। युवा बेरोजगार हैं, मजदूरों के काम नहीं है और केंद्र की मोदी सरकार सिर्फ झूठे वादे कर लोगों को वरगलाने का काम कर रही है। इस अवसर पर कम्यूनिस्ट नेता जय प्रकाश सिंह कामरेड, कांग्रेस के नगर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम, कलपनाथ गुप्ता, किरनशंकर रघुवंशी, रालोद जिलाध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिंह, सपा नेता नीरज यादव, राजनाथ यादव, हिसामुद्दीन शाह, राजेंद्र यादव टाइगर सहित अन्य इंडिया गठबंधन दल के नेतागण मौजूद रहे। संचालन कांग्रेस नेता बृजेश तिवारी ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read