Jaunpur News : भारतीय मानव समाज पार्टी की समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भरी हूंकार
विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय विधानसभा क्षेत्र के गोदलपुर ग्रामसभा के पंचायत भवन में भारतीय मानव समाज पार्टी का कार्यकर्ता समीक्षा बैठक हुई। यह बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष केवट रामधनी बिन्द के नेतृत्व में हुई जहां ब्लाक व विधानसभा के कार्यकर्ता उपस्थित हुए। बैठक में 2024 लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा करते हुये राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए गांव-गांव चलकर पार्टी के नीति व सिद्धांतों को अवगत कराएं और पार्टी के कार्यकर्ता सरकार के गलत नीतियों को भी जनता तक पहुंचाया जाय। उन्होंने कहा कि बिन्द, निषाद सहित अन्य पिछड़ी जातियों का अत्यधिक शोषण किया जा रहा है।
भाजपा ने जो 17 अति पिछड़ी जातियों के आरक्षण का वादा किया था, उस वादे से मुकर रही है जिसका जवाब देते हुये यह बिंद केवट समाज किसी भी राजनीतिक पार्टी को वोट नहीं करेगा। सीधे-सीधे भारतीय मानव समाज पार्टी को वोट और सपोर्ट करेगा। भारतीय मानव समाज पार्टी शोषित और पिछड़ों की लड़ाई लड़ने के लिए जिले पर धरना प्रदर्शन के माध्यम से सरकार को अवगत कराकर हिस्सेदारी की मांग करेगी। रामधनी बिंद ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। देश की अर्थव्यवस्था खत्म कर दिया जा रहा है। देश में नौजवानों व किसानों की आर्थिक स्थिति बहुत बदतर कर दिया गया है। देश का युवा रोजगार न मिलने पर आक्रोशित है। इन सब मुद्दों पर हमारी पार्टी निरंतर घेरने का काम करेगी। भाजपा के मंत्री संजय निषाद ने निषाद समाज को गवार कहा। उनको समाज से माफी मांगनी चाहिए। भारतीय मानव समाज पार्टी आरक्षण की मांग को लेकर गांव-गांव जनचेतना के माध्यम से आरक्षण नहीं तो वोट नहीं के नारे को बुलंद करेगी। पार्टी उत्तर प्रदेश में जल वर्षा न होने पर किसान परेशान है और किसान हित में उत्तर प्रदेश सरकार से मांग है कि सूखा घोषित किया जाय। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भैया लाल बिंद, मछलीशहर विधानसभा अध्यक्ष विजय बिंद, क्रांति बिंद, प्रदीप बिंद, रामचंद्र केवट, राजेश बिंद सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















