Jaunpur News : सामुदायिक शौचालय निर्माण पड़ा अधूरा
प्रशासन की आंखों में सचिव ने सरेआम झोंकी धूल
प्रधान व ग्राम सचिव मिलकर किये धन का बन्दरबांट
पंकज बिन्द
महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत लोहरियांव का सामुदायिक शौचालय अधूरा पड़ा हुआ है। वहीं सरकार बहुउद्देशीय परियोजना के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचालय बनवाने हेतु भारी भरकम राशि भी जारी किया था लेकिन सामुदायिक शौचालय निर्माण करने बजाय सचिव हितग्राही में लग गये जहां ग्राम पंचायत लोहरियांव का सामुदायिक शौचालय अधूरा पड़ा हुआ है जहां ग्रामीणों गंगादीन मुंशी ने मुख्य विकास अधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि सामुदायिक शौचालय में अंदर न टाइल्स लगी है, न शौचालय का टैंक ढंका हुआ है और न ही चालू हुआ है।
वहीं केयर टेकर के रूप स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सफाई के नाम पर कोरम पूर्ति करते हुए 9000 रुपए प्रति महीने के हिसाब मानदेय भी दिया जा रहा है। वहीं चालबाज सचिव ने प्रशाशन की आंखो में सरे आम धूल झोंक कर शौचालय को कागजों में पूर्ण कराकर हैंड ओवर कर दिया गया है। ऐसे इतना बड़ा घोटाला करने की हिम्मत कहां मिलती हैं जो सरकार की मंशा पर पलीता लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं। देखना यह है कि इस मामले पर प्रशासन कितना असर पड़ता है?
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















