Jaunpur News : कालेज के कक्ष में लटकता मिला होमगार्ड पुत्र का शव
सौरभ सिंह
सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के ताहिरपुर गांव में शुक्रवार की सुबह गांव में स्थित एक शिक्षण संस्थान के कक्ष में होमगार्ड पुत्र का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार रामसहायपट्टी गांव निवासी होमगार्ड कल्पनाथ का पुत्र शुभम (25) दो दिन पहले घर से निकला था। वह प्राइवेट गाड़ी चलाता था।
शुक्रवार की सुबह बगल के गांव ताहिरपुर में एक कालेज के बच्चे सुबह जब स्कूल में पढ़ने पहुंचे तो कालेज के एक टीनशेड कमरे में लकड़ी के सहारे शव लटकता देख अवाक रह गए। भयजदा छात्रों ने शोर करना शुरू किया तो वहां लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने देखा कि शुभम कमरे में लकड़ी के करी पर नायलान की रस्सी के सहारे लटक रहा था। सूचना परिवार के लोगो को मिला तो वे भी पहुंच गये। शव लटका देख वे दहाड़े मारकर रोने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को उतारकर जांच में जुट गई है। लोगों की मानें तो कमरे में शव जहां लटक रहा था वहां एक महिला चप्पल भी मिला है। शुभम पांच भाई बहनों में दूसरे नम्बर पर था।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















