Jaunpur News : भूमि विवाद में मनबढ़ों ने मारपीट कर मां-बेटी को किया घायल

Jaunpur News : भूमि विवाद में मनबढ़ों ने मारपीट कर मां-बेटी को किया घायल

धर्मापुर, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के भदेवरा गांव में भूमि विवाद को लेकर मनबढ़ों ने मां-बेटी को लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि स्थानीय थाना क्षेत्र के भदेवरा निवासी अमरावती देवी पत्नी बृजमोहन व रामलाल में पुराना भूमि विवाद चला आ रहा है।

आरोप है कि सोमवार को जब अमरावती अपने बेटी के साथ घर पर मौजूद थी, उसी समय रामलाल, कमलेश व गोविंद अमरावती को गाली-गलौज देने लगे। मना करने पर तीनों लोग अमरावती देवी (54) व उसकी बेटी लक्ष्मीना (18) को लाठी-डण्डे से पीट दिये। मनबढ़ों द्वारा पिटाई किये जाने से अमरावती व उसकी पुत्री लक्ष्मीना घायल हो गयीं जिनको सिर में चोट लगी है। अमरावती तहरीर लेकर थाने पर पहंुची जिस पर पुलिस तहरीर लेकर दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी चोरसंड भिजवाया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat