JAUNPUR NEWS : जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में सीडीओ की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित
82 शिकायतों में से 5 का हुआ मौके पर निस्तारण
विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। मुख्य विकास अधिकारी सीलम साई तेजा की अध्यक्षता में तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस मौके पर विभिन्न विभागों से सम्बंधित आईं 82 शिकायतों में से पांच शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया। इस अवसर पर पकड़ी गांव की मुनरी किसान सम्मान निधि बन्द होने,साड़ीकला के महेन्द्र प्रताप रास्ते के विवाद, बर्जीकला की चंद्रावती रास्ता अवरुद्द होने,बोडेपुर के ओम प्रकाश जल खाते की भूमि पर अतिक्रमण,माधोपुर की राज कुमारी भूमि धरी आराजी को विपक्षियों द्वारा जोतने बोने में अवरोध करने की शिकायत किया।तहसीलदार व राजस्व निरीक्षक को निस्तारण का निर्देश दिया गया।
इसी प्रकार समाजसेवी जज सिंह अन्ना ने ज्ञापन देकर सुहेल देव एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव मडियाहूं स्टेशन पर करने व जौनपुर प्रयागराज संगम पैसेंजर ट्रेन जौनपुर से पूरवर्ती सुबह 5 बजे छोड़ने की मांग की जिससे जंघई के यात्री प्रयाग राज कार्यालय अवधि में पहुंच सके।इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा.लक्ष्मी सिंह, उपजिलाधिकारी राजेश चौरसिया, क्षेत्राधिकारी अतर सिंह, तहसीलदार सुदर्शन कुमार, अधिशसी अधिकारी बृज किशोर सिंह सहित सभी जिले व तहसील, ब्लाक के अधिकारी मौजूद थे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













