JAUNPUR NEWS : शाहगंज तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 104 प्रार्थना पत्रों में 16 निस्तारित
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय तहसील सभागार में अक्तूबर महीने के पहले शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। उपजिलाधिकारी अंकित कुमार की अध्यक्षता में आयोजित दिवस में तहसील भर से विभिन्न विषयों से जुड़े 175 मामले आए जिनमें से 16 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
बताते चलें कि तहसील में महीने के पहले और तीसरे शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन होता है। सम्पूर्ण समाधान दिवस में तहसीलदार महेंद्र बहादुर सिंह, नायब तहसीलदार अमित सिंह, क्षेत्राधिकारी चाेब सिंह समेत तमाम विभागों के आला अधिकारी मौजूद रहे और लोगों की समस्या, शिकायतें और सिफारिशें सुनीं। कई मामलों में अधिकारियों ने संबंधित कानूनगो, लेखपाल, पुलिस बल के अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिये।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













