Jaunpur News : मुफ्तीगंज में बीएसए ने स्कूल चलो अभियान रैली व नामांकन मेले का किया शुभारम्भ
मुफ्तीगंज, जौनपुर। ब्लाक स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली एवं नामांकन मेला का आयोजन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल एवं खण्ड विकास अधिकारी मुफ्तीगंज रामकृपाल द्विवेदी और खण्ड शिक्षा अधिकारी मुफ्तीगंज नीरज श्रीवास्तव की उपस्थिति में प्राथमिक विद्यालय मुफ्तीगंज में हुआ। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित डा. पटेल ने कहा कि शत-प्रतिशत नामांकन, बालिकाओं और दिव्यांगों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

स्कूल चलो अभियान रैली विद्यालय से होते हुये मुफ्तीगंज बाजार तक निकली। रैली में घोड़े और गुब्बारों से सजा डीजे आकर्षण का केंद्र रहा। रैली में बच्चे स्कूल चलो अभियान से संम्बन्धित स्लोगन की तख्तियां लेकर बड़े उत्साह से नारे लगाते हुये रैली में प्रतिभाग किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मुफ्तीगंज बाजार तथा भोगीपट्टी गाँव में नामांकन मेले का आयोजन किया। नामांकन मेले में स्वंय डा. पटेल ने दोनों जगह पर 40 बच्चों का नामांकन किया। प्राथमिक विद्यालय भोगीपट्टी में स्मार्ट क्लास एव लाइब्रेरी का उद्घाटन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने किया। इस अवसर पर सतीश पाठक, रामकृपाल यादव, रामदुलार यादव, सिद्धार्थ सिंह, रामसिंह राव, शशि राय, विकास सिंह, रवि प्रताप, राहुल, अखिलेश यादव, आशीष सिंह, हरिओम सहाय, ममता गुप्ता, शिल्पी पाठक, प्रियंका सिंह, निशा सिंह, अजय राय, विपिन राय, कामाख्या राय, मनोज सिंह आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















