Jaunpur News : चलती ट्रेन पर चढ़ने के प्रयास में अधेड़ का दोनों पैर कटा, हालत गम्भीर
96397
Jaunpur News : चलती ट्रेन पर चढ़ने के प्रयास में अधेड़ का दोनों पैर कटा, हालत गम्भीर
चन्दन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर चलती हुई साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन पर चढ़ने के दौरान अधेड़ असंतुलित होकर ट्रेन के नीचे आ गया। घटना में उसके दोनों पैर काटकर अलग हो गए। उपचार के लिए स्थानीय राजकीय पुरुष अस्पताल लाया गया जहां से चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर जनपद के कादीपुर थानान्तर्गत गौरा बीबीपुर गांव निवासी संजय (50) पुत्र चन्द्रभान कहीं जाने के लिए स्टेशन पर आया था। प्लेटफार्म पर साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन पहुंची तो अधेड़ चलती ट्रेन पर सवार होने का प्रयास किया जो असंतुलित होकर ट्रेन के नीचे आ गया। घटना की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने उसे स्थानीय राजकीय पुरुष अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार घायल की हालत चिंताजनक बताई जाती है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।