Jaunpur News : अगर आप भी VBSPU से करना चाहते है एमएड तो यह खबर आपके लिये…
सिद्दीकपुर, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में एम एड पाठ्यक्रम की सत्र 2021-23 की प्रवेश परीक्षा की तिथि 8 अक्टूबर निर्धारित की गई है।

यह एक पाली में पूर्वाह्न 11 बजे से 2 बजे तक विश्वविद्यालय परिसर में होगी। अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र 1 अक्टूबर से विश्वविद्यालय की वेबसाइट से अपलोड कर सकते हैं। यह जानकारी विश्वविद्यालय के कुलसचिव महेंद्र कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796






