HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : युवा पीढ़ी को विरासत से जोड़ेगी हेरिटेज गैलरीः प्रो....

JAUNPUR NEWS : युवा पीढ़ी को विरासत से जोड़ेगी हेरिटेज गैलरीः प्रो. निर्मला मौर्य

JAUNPUR NEWS : युवा पीढ़ी को विरासत से जोड़ेगी हेरिटेज गैलरीः प्रो. निर्मला मौर्य

हेरिटेज गैलरी की रूप—रेखा पर विस्तार से हुई चर्चा
अजय विश्वकर्मा
सिद्दीकपुर, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य की अध्यक्षता में सोमवार को संस्कृति निदेशालय उत्तर प्रदेश के सहयोग से स्थापित होने वाले हेरिटेज गैलरी को लेकर बैठक हुई।

बैठक में काशी हिंदू विश्वविद्यालय के दृश्य कला संकाय के डा. मनीष अरोड़ा बतौर विशेषज्ञ शामिल हुये। विवि में प्रदेश और क्षेत्रीय समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण एवं प्रोत्साहन करने एवं युवा पीढ़ी को समृद्ध विरासत से जोड़ने के लिए कल्चरल क्लब की स्थापना की गई है।

पूविवि की कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि हम खास तौर से जनपद सहित आस—पास के जिले की संस्कृति और विरासत को हेरिटेज गैलरी के माध्यम से सामने लाएंगे। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पुरस्कार पाने और सम्मानित होने वाले साहित्यकार, लोक कलाकार, विद्वान के चित्र भी गैलरी में लगेंगे।

इस दौरान डॉ. मनीष अरोड़ा ने विश्वविद्यालय में हेरिटेज गैलरी के कला पक्ष पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने विवि में हेरिटेज गैलरी के लिए चयनित विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। साथ ही विस्तृत कार्य योजना तैयार की। जनसंचार विभाग के अध्यक्ष डा. मनोज मिश्र ने भी संस्कृति और विरासत को संजोने के लिए अपने सुझाव व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जौनपुर की लोक संस्कृति एवं रीति रिवाज अवध क्षेत्र की विरासत है। हमारी बहुत सी परम्पराएं है जिसको इसके माध्यम से संजोया जा सकता है।

इस अवसर पर जनसंचार विभाग के असिस्टेंट प्रो. डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर ने संस्कृति निदेशालय द्वारा भेजे गए दिशा-निर्देशों और हेरिटेज गैलरी की रूपरेखा को विस्तार से बताया। साथ ही आस—पास की संस्कृति से संबंधित कुछ कलाकृतियों को गैलरी में लगाने का प्रस्ताव भी दिया। इस अवसर पर वित्त अधिकारी संजय राय, परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह, प्रो. मानस पांडेय, डा. सुनील कुमार, डा. श्याम कन्हैया, डा. लक्ष्मी प्रसाद मौर्य सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read