HomeChitrakootचैत्र नवरात्रि में जगद्गुरु रामदिनेशचार्य रघुवीर मंदिर में करेंगे श्रीराम कथा गान

चैत्र नवरात्रि में जगद्गुरु रामदिनेशचार्य रघुवीर मंदिर में करेंगे श्रीराम कथा गान

चैत्र नवरात्रि में जगद्गुरु रामदिनेशचार्य रघुवीर मंदिर में करेंगे श्रीराम कथा गान

शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। परमहंस सन्त रणछोड़ दास जी महाराज द्वारा जानकीकुंड में स्थापित श्री रघुबीर मन्दिर ट्रस्ट बड़ी गुफा में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी चैत्र नवरात्रि का उत्सव रामनवमी पर्यंत बड़े ही भक्ति भावपूर्वक एवं धूम धाम से मनाया जाएगा। इस बार हरिधाम हर्याचार्य आश्रम, श्री धाम अयोध्या से पधारे परमपूज्य जगतगुरु रामदिनेशचार्य जी महाराज भगवान श्रीराम की पावन कथा का गान करेंगे।

ट्रस्टी डॉ बीके जैन ने बताया कि इस वर्ष कथा श्रवण करने एवं उत्सव में सम्मिलित होने भारत भर के विभिन्न प्रान्तों से गुरुभाई बहनों एवं राम कथा रसिकों के चित्रकूट आने का सिलसिला प्रारम्भ हो गया है। इस वर्ष के नवदिवसीय कथा का प्रारम्भ चैत्र कृष्ण अमावस्या 21 मार्च को सायं कलश यात्रा के साथ प्रारम्भ होगी जिसमें गाजे बाजे के साथ मंगल कलश के साथ माताएं, साधु संत एवं सदगुरु परिवार के सदस्यों की अगवानी में रामायण मानस की पोथी एवं कथा व्यास सम्मिलित होंगे।

तदुपरान्त 22 से 30 मार्च प्रतिदिन प्रातः 7.30 बजे से रामचरितमानस का नवान्ह पारायण सुरेन्द्र शास्त्री करेंगे एवं पूज्य महाराज जी की कथा अपराह्न 3 से 6.30 तक प्रतिदिन होगी। साथ ही गौ सेवा केन्द्र की संचालिका उषा जैन ने बताया कि पञ्चमी को सायँ गोधूलि बेला में गौ सेवा केंद्र के वार्षिकोत्सव के निमित्त 56 भोग का गौ अन्नकूट एवं आरती का आयोजन किया जाएगा। रामनवमी के दिन प्रातः 11 बजे से मन्दिर में बधाई एवं दोपहर ठीक 12 बजे भगवान का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर रघुवीर मन्दिर प्रबन्धन की ओर से सभी चित्रकूटवासियों को कथा श्रवण करने हेतु सादर आमंत्रण है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read