Jaunpur News : श्री राम नवमी पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा
जय प्रकाश तिवारी
सुजानगंज, जौनपुर। क्षेत्र में हिंदू युवा वाहिनी स्थापना दिवस पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा, जिसमें हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं द्वारा बालवरगंज, सुजानगंज बाजार को भगवा रंग झण्डे एवं पताको से खूब सजाया गया, रविवार शाम लगभग 5 बजे गाजे बाजो के साथ शोभायात्रा निकल कर बालवरगंज बाजार, बेलवार तिराहा, चिरैया मोड़ होते हुए सुजानगंज पुरानी बाजार से होकर बालवरगंज पहुँच कर शोभायात्रा सम्पन्न हुई।

शोभायात्रा के दौरान भगवान श्रीराम के जयकारो से पूरा क्षेत्र गुज उठा, डीजे पर भक्ति गीतो की आवाज पर लोग थिरकते रहे। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक जिला महामंत्री हिंदू युवा वाहिनी धीरज कुमार गुप्ता, राहुल सोनी, सिद्धार्थ मणि त्रिपाठी, नीरज सिंह, अंशुल गुप्ता, नीरज पांडेय, अंशु त्रिपाठी, बृजलाल निषाद, आशीष शुक्ला, त्रृशान्त शुक्ला, दीपक त्रिपाठी, पिन्टू उमर, आदि सहित हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी एवं कार्यकरता और भाजपा नेता चंदन त्रिपाठी, आलोक सिंह जिला पंचायत सदस्य, बाबा पाण्डेय प्रधान, अनिल पाण्डेय (नेता) प्रधान, क्षेत्रीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















