अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
शिवमंगल अग्रहरी
मऊ, चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मऊ के उपनिरीक्षक कन्हैया बक्श सिंह तथा उनकी टीम आरक्षी इंदल कुमार व अरविन्द मौर्या द्वारा आरोपी श्रीराम पाण्डेय पुत्र शिवहरेलाल निवासी निवी औझर थाना मऊ को 53 क्वार्टर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

इस सम्बंध में आरोपी के विरुद्ध थाना मऊ में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत किया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















