JAUNPUR NEWS : सुशासन सप्ताह का किया गया आयोजन
बक्शा, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड क्षेत्र के मई गांव के सहकारी समिति पर सुशासन सप्ताह का आयोजन हुआ जहां खंड विकास अधिकारी राजीव सिंह, सहायक विकास अधिकारी राम अवधराम, एडीओ आईएसबी सुरेश चन्द्र, ग्राम पंचायत अधिकारी महेश तिवारी, बांके लाल मास्टर, रोजगार सेवक केशरी, आशा, प्रधान सुबाष चन्द्र, लेखपाल गोविंद सिंह सहित तमाम ग्रामवासी उपस्थित रहे।
बैठक के माध्यम से आवास योजना, पेंशन की पात्रता रखने वाले लाभार्थियों को नामित किया गया। आवश्यक तथा जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंचाने की बात की गई, ताकि सभी को लाभ मुहैया कराया जा सके। अपात्रता की श्रेणी में आने वाले लोगों को उसके बारे में जानकारी दी गई।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











