HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : स्किल एग्जिविशन में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

JAUNPUR NEWS : स्किल एग्जिविशन में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

JAUNPUR NEWS : स्किल एग्जिविशन में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

सुदामा मेमोरियल एजुकेशनल एकेडमी ने मनाया वार्षिकोत्सव
जौनपुर। नगर के रसूलाबाद में स्थित सुदामा मेमोरियल एजुकेशनल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय में स्किल एग्जिविशन-2022 का आयोजन हुआ जिसका शुभारम्भ सभासद सत्येंद्र साहू, प्रधानाचार्या शिप्रा साहू एवं कोआर्डिनेटर अभिनंदन त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया।

बच्चों द्वारा आयोजित स्किल एग्जिविशन में मुख्य रूप में साइंस प्रोजेक्ट, सोशल साइंस प्रोजेक्ट, शाही पुल, गेटवे आफ इण्डिया, ताजमहल, जलियावाला बाग, सेव ट्री, ग्रीन सोलर सिटी, स्वीट होम सहित अन्य सब्जेक्ट से संबंधित प्रोजेक्ट बनाकर प्रदर्शित कर उसके बारे में बच्चों ने जानकारी दी। सभी बच्चों के कार्य को अभिभावकों ने खूब पसंद करते हुये उनकी सराहना की। साथ ही बच्चों ने बहुत ही आकर्षक रंगारंग नृत्य कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का संचालन कक्षा 8 की छात्रा रिया सोनकर एवं रिया गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। बच्चों के प्रोजेक्ट बनाने में सरिता यादव, आनन्द तिवारी, राम स्वारथ, शीतलानन्द कुमार, शिल्पी वर्मा, निकिता मौर्या, साक्षी सिंह, सान्त्वना यादव, संगीता गुप्ता, अनुराधा रावत, रीता आदि ने विशेष सहयोग किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read