HomeJaunpurJaunpur News: उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय...

Jaunpur News: उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व सम्पन्न

  • उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व सम्पन्न

तेजस टूडे ब्यूरो
शुभांशू जायसवाल/अजय पाण्डेय
जौनपुर। जनपद के मां शीतला चौकियां धाम के बगल में स्थित पवित्र कुण्ड सहित गोमती के अलावा तमाम नदियों, जलाशयों आदि के किनारे सोमवार की सुबह छठ पूजा पर व्रती महिलाओं समेत तमाम लोगों ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। इसी के साथ 4 दिवसीय छठ पूजा का समापन हो गया।

बता दें कि छठ पूजन पर्व कार्तिक शुक्ल पक्ष के षष्ठी तिथि में मनाया जाने वाला एक पर्व है। सूयोर्पासना का यह अनुपम लोकपर्व मुख्य रूप से बिहार, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के तराई क्षेत्रों में मनाया जाता है। कहा जाता है कि यह पर्व मैथिल, मगही और भोजपुरी का सबसे बड़ा पर्व है। बिहार से शुरू हुई छठ पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। यह पर्व बिहार या पूरे भारत का ऐसा एक मात्र पर्व है जो वैदिक काल से चला आ रहा है। अब तो यह बिहार की नहीं, बल्कि देश की संस्कृति बन चुका है। यह पर्व बिहार के वैदिक आर्य संस्कृति की एक छोटी सी झलक दिखाता है। ऋग्वेद में वर्णित सूर्य पूजन एवं उषा पूजन तथा आर्य परम्परा के अनुसार मनाया जाता है। सोमवार को भोर में ही पूजा करने वाली महिलाओं की भारी संख्या में भीड़ जलाशयों के किनारे उमड़ गयी।

छठ पूजा के धार्मिक भोजपुरी लोक गीतों से सारा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान जहां व्रती माताओं ने पूजा-पाठ किया, वहीं युवा व बच्चे आतिशबाजी करते नजर आये। तड़के उगते सूर्य को अर्घ्य देने के पश्चात छठ पर्व का समापन हुआ। बिहार से प्रचलित इस पर्व को अब पूरे पूर्वांचल समेत पूरे देश के कोने-कोने में लोग विधि-विधान से मना रहे हैं।

व्रती परिवार के परिजनों सहित उपस्थित अन्य भक्तों ने छठ पूजा पर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान पानी में सूप में प्रसाद सामग्री लेकर खड़ी महिलाओं ने छठी मइया की गीत गाया। इस मौके पर हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

इसी क्रम में जिला मुख्यालय सहित ग्रामीणांचलों में यह पर्व धूमधाम एवं परम्परागत ढंग से मनाया गया। देखा गया कि नगर के गोपी घाट, विजर्सन घाट, भामा शाह घाट, हनुमान घाट, गूलर घाट, केरारवीर घाट, पांचों शिवाला घाट, सूरज घाट, रत्ती लाल घाट, मां अचला देवी घाट, जोगियापुर सहित अन्य घाटों, जलाशयों, तालाबों, नहरों के किनारे व्रती महिलाओं ने भगवान भाष्कर को अर्घ्य देकर इस 4 दिवसीय अनुष्ठान का समापन किया।

 

 

 

 

Must Read