श्री संकट मोचन संगठन ट्रस्ट ने गोपी घाट पर किया भव्य आयोजन
छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं के लिये की गयीं आवश्यक व्यवस्थाएं
तेजस टूडे ब्यूरो
अजय पाण्डेय
जौनपुर। श्री संकट मोचन संगठन ट्रस्ट द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी छठ महापर्व का आयोजन गोपी घाट शाही पुल नखास में श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति एवं परम्पराओं को सुरक्षित एवं सुदृढ़ बनाना तथा समाज में आपसी भाईचारा, सामाजिक एकता एवं सेवा भाव को बढ़ावा देना है। संगठन द्वारा प्रत्येक वर्ष छठ पूजा पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये विभिन्न निःशुल्क व्यवस्थाएं की जाती हैं।
इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के लिये निःशुल्क व्यवस्थाओं में विश्वकर्मा फर्नीचर की तरफ से शैलेंद्र विश्वकर्मा का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। वहीं समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह द्वारा चाय वितरण की व्यवस्था की गयी। सांवरिया स्वीट हाउस के प्रोपराइटर संजय केडिया की तरफ से गाय के शुद्ध दूध की व्यवस्था में सहयोग दिया गया। साथ ही वानर सेवा में भी सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
इस आयोजन को सफल बनाने में ट्रस्ट के अध्यक्ष आदित्य चौधरी, उपाध्यक्ष अजय सिंह नाविक, कोषाध्यक्ष सूरज निषाद, मंत्री चन्दन निषाद, मीडिया प्रभारी मुकेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ सदस्य सूर्य नारायण पंडा का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम के संचालन एवं व्यवस्था में प्रतीक जायसवाल, सुनील गुप्ता, सोनू, राजू प्रजापति, सोनू निषाद, धीरज निषाद, गुलशन सोनकर, संजय निषाद, शिवचरण निषाद, गोलू निषाद, अशोक निषाद आदि पूरी निष्ठा से जुटे रहे।











