Jaunpur News : पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ने सांसद को सौंपा ज्ञापन
जौनपुर। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमण्डल जिलाध्यक्ष डा. अतुल प्रकाश यादव के नेतृत्व में सांसद श्याम सिंह यादव से मिला जहां शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली हेतु सांसद जी को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि शिक्षकों और कर्मचारियों के लिये आपने कई बार पुरानी पेंशन बहाली की मांग को सदन में उठाया है जिसके लिये जौनपुर के शिक्षक आपके आभारी हैं।

हम शिक्षकों को विश्वास है कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग आप सदन में तब तक उठाते रहेंगे जब तक यह मांग पूरी नहीं हो जाती। सांसद जी ने कहा कि आपकी मांगों को सदन में अवश्य उठायेंगे। साथ ही आश्वासन भी दिया कि हम शिक्षकों व कर्मचारियों के साथ हैं। प्रतिनिधिमण्डल में शिव कुमार सरोज, रविन्द्र बहादुर सिंह, जयसिंह यादव, दीपमाला, अनिलदीप चौधरी, राजन सिंह, अविनाश चन्द्र, चन्द्रभूषण यादव, फुर्ती लाल कनौजिया, सभाजीत यादव, अरविन्द यादव, हरिश्चन्द्र यादव, अनिल यादव सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













