Jaunpur News : मां शेरा वाली दुर्गा पूजा समिति ने थानेदार विवेक तिवारी का किया स्वागत
Jaunpur News : मां शेरा वाली दुर्गा पूजा समिति ने थानेदार विवेक तिवारी का किया स्वागत
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के समाधगंज बाजार के मां शेरा वाली दुर्गा पूजा समिति के पण्डाल पर सिकरारा थानाध्यक्ष विवेक तिवारी का आगमन हुआ जहां उन्होंने सर्वप्रथम माता रानी का दर्शन-पूजन किया। इसके उपरान्त उन्होंने पण्डाल पर उपस्थित भक्तजनों के बीच अपना विचार व्यक्त किया। तत्पश्चात् समिति के अध्यक्ष विनोद अग्रहरि ने माल्यार्पण करके उनका स्वागत किया।
साथ ही युवा समिति के अध्यक्ष सुनील गुप्ता, ग्राम प्रधान जय प्रकाश गुप्ता, कैलाश नाथ जायसवाल, जोखू हलवाई, राजेश जायसवाल, राजन सिंह, आशीष जायसवाल, राहुल अग्रहरि, रिंकू हलवाई, धीरज अग्रहरि आदि ने सभी पुलिसकर्मियों को अंगवस्त्रम पहनाकर स्वागत किया। इसी क्रम में मछलीशहर भाजपा मण्डल के महामंत्री राजन सिंह ने थानाध्यक्ष श्री तिवारी सहित सभी जवानों को स्मृति चिन्ह भेंट किया। उक्त कार्यक्रम का संचालन डा. राकेश मिश्रा मंगला गुरु ने किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।