Jaunpur News : पूर्व सांसद आरके सिन्हा का जनपद आगमन 22 को
जौनपुर। भाजपा के संस्थापक सदस्य आरके सिन्हा पूर्व राज्यसभा सदस्य का जनपद आगमन 22 मई रविवार को हो रहा है। श्री सिन्हा जौनपुर में शाम 6 बजे से सिविल लाइन्स के पास स्थित एक लॉन में आयोजित पूर्वांचल संगत पंगत में भाग लेंगे। उनके साथ संगत पंगत के प्रदेश संयोजक/प्रदेश अध्यक्ष मनोज लाल एडवोकेट का भी आगमन हो रहा है।
विदित हो कि श्री सिन्हा भाजपा के वरिष्ठ नेता के साथ संगत पंगत के संस्थापक हैं। साथही कायस्थ समाज के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष, हिन्दुस्तान समाचार समूह व एसआईएस सुरक्षा ग्रुप के चेयरमैन भी हैं। श्री सिन्हा के जौनपुर आगमन पर कायस्थ समाज व भाजपा कार्यकर्ता उत्त्साहित हैं। इस आशय की जानकारी संगत पंगत के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक पत्रकार व उपाध्यक्ष अंकित श्रीवास्तव पत्रकार ने संयुक्त रूप से दी है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।