Jaunpur News : चौकी प्रभारी की सक्रियता से बदमाशों का हो रहा पलायन
जौनपुर। केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी मुफ्तीगंज का कार्यभार संभालते ही चौकी इंचार्ज सुनील यादव ने अपने हमराहियों के साथ मुफ्तीगंज बाजार सहित इर्द-गिर्द इलाकों में फ्लैग मार्च करके व्यापारियों व दुकानदारों को संकेत दिया कि आप लोग भयमुक्त होकर अपनी दुकानदारी करें। जनपद के बरसठी थाना से स्थानांतरण होकर मुफ्तीगंज पुलिस चौकी का प्रभारी बनकर आये सुनील यादव की सक्रियता को देखकर जहां छोटे-मोटे धंधे करने वाले व मुफ्तीगंज व्यापारियों में खुशी देखी जा रही है, वहीं ऐसे सक्रिय व ईमानदार जनता के पहरी के भय से अपराधी सहित शरारती लोग चूहे के समान बिल में घुस गये।

कहने का मतलब क्षेत्र से पलायन कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने पत्र-प्रतिनिधि को अवगत कराया कि मुफ्तीगंज पुलिस चौकी पर जिस तरह का इंचार्ज होना चाहिये, अब क्षेत्रीय जनता को मिल गया है। ऐसे ईमानदार और सक्रिय वर्दीधारी को सलाम करते हैं। जिस प्रकार अपने सक्रिय होने का पहचान देकर जनता के बीच में रहकर जनता की रक्षा कर रहे हैं, ईश्वर उन्हें भी उन्नति के साथ उनकी रक्षा करें। बरसठी थाने पर रहकर सुर्खियों में रहने वाले सुनील यादव अब मुफ्तीगंज पुलिस चौकी के जनता को दिलो-दिमाग पर छा गए हैं। उनकी मेहनत एवं ईमानदारी देखकर जहां व्यापारी भयमुक्त होकर दुकानदारी कर रहे हैं, वहीं इनकी सक्रियता देखकर अपराधी व शरारती किस्म के लोग भयभीत होकर चूहे के समान बिल में घुस गये।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















