HomeJaunpurJaunpur News : भीम आर्मी के पूर्व जिलाध्यक्ष वाराणसी मण्डल के सह...

Jaunpur News : भीम आर्मी के पूर्व जिलाध्यक्ष वाराणसी मण्डल के सह संयोजक मनोनीत

Jaunpur News : भीम आर्मी के पूर्व जिलाध्यक्ष वाराणसी मण्डल के सह संयोजक मनोनीत

पैतृक निवास सेनापुर में सुबह से लगा बधाई देने वालों का तांता
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। भीम आर्मी भारत एकता मिशन मंडल कार्यकारिणी में फेरबदल करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार को पूर्वांचल मंडल कार्यकारिणी द्वारा नया मंडल सह संयोजक भीम आर्मी वाराणसी मनोनित किया गया। सह संयोजक बनने की खबर जैसे ही गुरुवार को हुई तो पैतृक गांव सेनापुर में सुबह से ही लोगो का तांता लगा रहा। गौरतलब हो कि विगत तीन वर्ष पहले बतौर भीम आर्मी सदस्य रूप में अपनी पारी की शुरुवात करने वाले रत्नेश कुमार को केराकत विधानसभा की जिम्मेदारी दी गई।

उनके कार्य को देखते हुए कुछ ही महीनों के बाद जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई अपनी जिम्मेदारियों को लगातार निभाते देख मंडल कार्यकारिणी ने उन्हें जौनपुर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। इनके कार्यकाल में ही भीम आर्मी चीफ एड चंद्रशेखर आजाद का ऐतिहासिक आगमन सकुशल संपन्न हुआ था इनकी जिम्मेदारियों को देखते हुए पूर्वांचल मंडल कार्यकारिणी ने बुधवार को सह संयोजक मंडल वाराणसी मनोनित किया। जनपद के कार्यकर्ताओं में जोश का माहौल देखा जा रहा है। इस बाबत मीडिया से बात करते हुए रत्नेश कुमार ने बताया कि संघठन ने मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी देकर जो भरोसा दिखाया है, उसको जिम्मेदारी पूर्वक निभाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। दलित, शोषित, पिछड़े व अति पिछड़े समाज के ऊपर हो रहे अन्याय के खिलाफ सदैव सार्थक कदम उठाने के लिए संघर्ष करता रहूंगा। बधाई देने वालों में सुबास शर्मीले, राजधानी, किशोर कुमार, अशोक कुमार, धर्मेंद्र गुप्ता, विनोद कुमार, दीनदयाल राम, पूर्व ग्राम प्रधान रमेश कुमार समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read