Jaunpur News : खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने छापेमारी करके 11 और नमूने लिये
संजय श्रीवास्तव एडवोकेट
जौनपुर। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ के आदेश के अनुपालन के क्रम में दीपावली को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य एवं पेय पदार्थों के खिलाफ अभियान शुक्रवार को भी जारी रहा।

जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में उपजिलाधिकारी मड़ियाहॅू के नेतृत्व में खाद्य सचल दल में सम्मिलित खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण विपिन गिरि, रघुनाथ प्रसाद पटेल, सूर्यमणि, अमरदेव सिंह कुशवाहा एवं राजेश मौर्य ने मड़ियाहॅू तहसील के अन्तर्गत अलग-अलग स्थानों पर खाद्य पदार्थ खोया के 3 नमूने, दूध के 2 नमूने, रसमलाई का 1 नमूना, बटर क्रीम का 1 नमूना, उपासना ब्राण्ड सरसो तेल का 1 नमूना, राइसब्रान ऑयल का 1 नमूना, स्वास्तिक ब्राण्ड सॉस का 1 नमूना एवं पनीर का 1 नमूना (कुल-11 नमूना) जनहित में जांच हेतु संग्रहीत कर खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला को प्रेषित कर दिया गया। साथ ही खाद्य कारोबारकर्ताओं को जागरूक करते हुए उन्हे निर्देशित किया गया कि अपने प्रतिष्ठान में स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थों का निर्माण, क्रय, विक्रय, भण्डारण करना सुनिश्चित करें।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।







