HomeJaunpurJaunpur News : अज्ञात कारणों से टेंट हाउस में लगी आग

Jaunpur News : अज्ञात कारणों से टेंट हाउस में लगी आग

Jaunpur News : अज्ञात कारणों से टेंट हाउस में लगी आग

लाखों का सामान जलकर खाक

सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के रूधौली नहर के पास स्थित टेंट हाउस में अज्ञात कारणों से लगी आग में लाखों का सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक टेंट हाउस में रखा गया पूरा सामान जलकर खाक हो गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के लालापुर गांव निवासी सन्तोष कुमार अग्रहरि रूधौली बाजार में नहर के पास टेण्ट हाउस की दुकान खोल रखी है।

टेंट हाउस मालिक नित्य की भांति दुकान बन्द कर घर चला गया था, गुरूवार की सुबह दुकान से आग की लपटे उठने लगी। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना मिलने पर दुकानदार बदहवासी की हालत में मौके पर पहुंचा तो देखा कि आग ने विकराल रूप धारण कर लिया है। अग्निकांड की सूचना मिलते ही पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गये और अग्नि शमन दल को घटना की जानकारी दी गयी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड से पूरी तरह आग पर काबू पाया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Must Read