HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : असहायों व जरूरतमन्दों के बीच फिल्म अभिनेता चन्दन ने...

JAUNPUR NEWS : असहायों व जरूरतमन्दों के बीच फिल्म अभिनेता चन्दन ने बांटे कम्बल

JAUNPUR NEWS : असहायों व जरूरतमन्दों के बीच फिल्म अभिनेता चन्दन ने बांटे कम्बल

अतुल राय
जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव निवासी फिल्म अभिनेता चन्दन सेठ ने भीषण ठंड को देखते हुए कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें जलालपुर थानाध्यक्ष रमेश यादव ने जरूरतमंदों में कंबल वितरण को पुनीत कार्य बताया। चन्दन ने बताया कि 100 कंबल गरीब, असहाय, विधवा व दिव्यांग लोगों में वितरित किया गया।

चन्दन सेठ ने कहा कि ठंड में गरीबों, असहायों को वस्त्र देना सबसे पूर्ण कार्य है। श्री सेठ ने कहा कि इस पुण्य कार्य में डा. रंगनाथ दूबे, डा. संगीता दूबे व पूर्व ग्राम प्रधान भवनाथपुर प्रमिला देवी सहित अन्य लोगों का सहयोग सराहनीय एवं प्रशंसनीय है। इस अवसर पर महेन्द्र राजभर, श्रवण दूबे, रामलाल सेठ, संगम जायसवाल, संदीप अग्रहरी, वीर बहादुर सिंह, पिन्टू राजभर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read