किसानों को अनुदान पर मिलेगा गेहूं सहित अन्य फसलों का बीज, ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा
तेजस टूडे सं.
सौरभ सिंह
जौनपुर। जिले के किसानों को रबी फसलों की बुवाई के लिये अनुदान पर बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। किसान अपने नजदीकी कृषि बीज भण्डार से ऑनलाइन बुकिंग कर अनुदान पर बीज प्राप्त कर सकते हैं। जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह ने बताया कि किसान भाई अपने नजदीकी कृषि बीज भण्डार पर सम्पर्क कर ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से बीज प्राप्त करें। विभाग की ओर से विभिन्न फसलों के बीज का आवंटन और उपलब्धता निर्धारित की गई है।
फसलवार आवण्टन एवं उपलब्धता
सरसो: आवंटन 206.52 क्विंटल, उपलब्धता 206.20 क्विंटल, चना: आवंटन 283.34 क्विंटल, उपलब्धता 283.34 क्विंटल, मटर: आवंटन 234.50 क्विंटल, उपलब्धता 234.50 क्विंटल, मसूर: आवंटन 23.00 क्विंटल, उपलब्धता 6.00 क्विंटल, गेहूं: आवंटन 24,737.43 क्विंटल, उपलब्धता 14,570.60 क्विंटल। कृषि विभाग के अनुसार किसानों को अनुदान पर बीज प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन बुकिंग करानी होगी। किसान समय रहते बुकिंग कराकर रबी फसलों की बुवाई के लिए बीज प्राप्त कर सकते हैं।













