HomeJaunpurJaunpur News: जौनपुर में खण्ड स्नातक एवं खण्ड शिक्षक चुनाव सकुशल सम्पन्न

Jaunpur News: जौनपुर में खण्ड स्नातक एवं खण्ड शिक्षक चुनाव सकुशल सम्पन्न

  • जौनपुर में खण्ड स्नातक एवं खण्ड शिक्षक चुनाव सकुशल सम्पन्न

तेजस टूडे ब्यूरो
अजय पाण्डेय
जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खण्ड स्नातक एवं खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का मतदान शुक्रवार को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया। वहीं जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सैमुअल पाल एन. और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह ने कलेक्ट्रेक्ट सहित विकास खण्ड सिकरारा, बक्शा, बदलापुर, खुटहन एवं सुइथाकला में बनाये गये मतदान केंद्रों के अलावा कलेक्ट्रेक्ट में बनाये गये कंट्रोल रूम का निरीक्षण भी किया।

देखा गया कि मतदाताओं की सुविधा के लिये सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, शौचालय सहित अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहीं। किसी भी मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। कंट्रोल रूम से निर्वाचन सम्बन्धित सूचनाएं, मतदान प्रक्रिया की निगरानी एवं प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण की व्यवस्था भी सुनिश्चित रही। कुल मिलाकर जनपद में बनाये गये मतदान केन्द्रों पर उपरोक्त दोनों पदों का चुनाव सकुशल सम्पन्न हो गया।

 

 

 

 

 

Must Read