Jaunpur News : आकाशीय बिजली गिरने से किसान की हुई मौत
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के सारीजहांगीर पट्टी (बड़ौना) गांव में गुरूवार की रात आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी शिव नारायण यादव (47 वर्ष) पुत्र स्व.शंकर यादव गुरूवार की शाम अपने खेत की भराई कर रहे थे।
इसी दौरान अचानक शुरू हुई बारिश और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी जिसकी चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गये। मौके पर मौजूद परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुइथाकला ले गये जहां चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अन्त्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















