JAUNPUR NEWS : माध्यमिक शिक्षकों के प्रशिक्षण का हुआ समापन
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में अंग्रेजी व विज्ञान विषय के माध्यमिक शिक्षकों के प्रशिक्षण का समापन हुआ। समापन अवसर पर उप शिक्षा निदेशक डॉ. विनोद कुमार शर्मा तथा जिला विद्यालय निरीक्षक सूर्यभान ने अंग्रेजी तथा विज्ञान के शिक्षकों को संबोधित किया। उक्त दोनों विषयों में शिक्षण के बारीकियों से प्रशिक्षुओं को अवगत कराया। इस अवसर पर संस्थान के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. रविंद्र नाथ यादव सहित समस्त प्रशिक्षक मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










