Jaunpur News : शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ चुनाव, मतदाताओं में दिखा उत्साह

Jaunpur News : शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ चुनाव, मतदाताओं में दिखा उत्साह

श्यामधनी यादव
पराऊगंज, जौनपुर। विकास खंड जलालपुर क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों पर सोमवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। बताते चलें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के 7वें एवं अंतिम चरण का मतदान सोमवार को सुबह से ही प्रारंभ हो गया।

चढ़ते दिन के साथ मतदाता भी काफी उत्साह के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचकर लंबी-लंबी लाइनों में लगकर मतदान करते दिखाई दिए। क्षेत्र के ग्राम पंचायत महुवारी, छातीडीह, थौर, मथुरापुर उर्फ कोठवाँ, चँवरी, जरहिला कला, मझगवां कला, रेहारी, खालिसपुर खुर्द, छतरीपुर, मई, टुसौरी, कनवानी, कोहारी, औवार आदि गांवों में बने मतदान केंद्र पर सोमवार सुबह से ही महिला एवं पुरुष मतदाता बड़े उत्साह के साथ पहुंचकर मतदान करते दिखाई दिये। समस्त मतदान केंद्रों पर शासन प्रशासन द्वारा सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की गई थी।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat