HomeLucknowअमीनाबाद में शॉपिंग के दौरान उचक्कों ने महिला का पर्स उड़ासा

अमीनाबाद में शॉपिंग के दौरान उचक्कों ने महिला का पर्स उड़ासा

अमीनाबाद में शॉपिंग के दौरान उचक्कों ने महिला का पर्स उड़ासा

झोपड़ी में घुसकर चोरों ने सिलेण्डर समेत अन्य माल किया पार
अखिलेश श्रीवास्तव
लखनऊ। अमीनाबाद में शापिंग के दौरान चोरों ने महिला के पर्स में रखा छोटा पर्स पार कर दिया। पर्स में जेवर, नकदी व जरूरी दस्तावेज थे। वहीं, गुडम्बा के सुभाषनगर में चोरों ने झोपड़ी में घुसकर सिलेण्डर व नकदी समेत अन्य माल पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर घटनास्थल के आसपास के सीसी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।

कल्याणपुर के आदिलनगर में कुनाल थापा परिवार के साथ रहते हैं। बीते रविवार को वह परिवार संग खरीदारी करने अमीनाबाद गया था। उनका कहना है कि अमीनाबाद गली नम्बर-3 में भीड़-भाड़ के दौरान चोरों ने पत्नी के पर्स में रखा छोटा पर्स गायब कर दिया। चोरी की जानकारी दम्पत्ति को तब हुई, जब सामान खरीदने के बाद पेमेंट के लिए पर्स में हाथ डाला। कुनाल पत्नी संग कोतवाली पहंुचे और सारी बात बतायी। उन्होंने बताया कि पर्स में चार हजार रुपये, चार अंगूठी, चेन, कान की बाली, आधार कार्ड व पैन कार्ड था। अमीनाबाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।

कल्याणपुर के सुभाषनगर स्थित खाली प्लाट में रेशमा खातून झोपड़ी बनाकर परिवार के साथ रहती है। बीते शुक्रवार की देर रात चोरों ने झोपड़ी में घुसकर सिलेंडर, पायल, बर्तन, कपड़े व करीब छह हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिया। बीते रविवार को चोरी की जानकारी होने पर रेशमा ने डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस ने छानबीन करने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read