HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : शिक्षा आविष्कार की जननी है: तूफानी सरोज

JAUNPUR NEWS : शिक्षा आविष्कार की जननी है: तूफानी सरोज

JAUNPUR NEWS : शिक्षा आविष्कार की जननी है: तूफानी सरोज

अमर इण्टर कालेज महुवारी का 21वां वार्षिकोत्सव एवं मेधावी सम्मान समारोह सम्पन्न
श्यामधनी यादव
पराऊगंज, जौनपुर। शिक्षा आविष्कार की जननी है। शिक्षा से हर क्षेत्र के दरवाजे खुलते हैं। मां छात्रों की सबसे पहली शिक्षिका हैं। उक्त बातें समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद एवं केराकत विधानसभा के वर्तमान विधायक तूफानी सरोज ने अमर इंटरमीडिएट कॉलेज महुवारी के 21वें वार्षिकोत्सव एवं मेधावी सम्मान समारोह कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में छात्रों को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने वर्तमान सरकार के नीतियों पर निशाना साधते हुए वित्तविहीन शिक्षकों एवं अन्य सरकार के मुद्दों को बताते हुए कहा कि अब चुनाव रामायण पर आ गया है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लाल बिहारी यादव शिक्षक विधायक ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए बताया कि 3 सूत्रीय नियम छात्र अपने जीवन सफलता की दृष्टि से अपना ले दूरदृष्टि कड़ी मेहनत पक्का इरादा इससे राष्ट्र निर्माण में अप्रतिम योगदान दे सके। शिक्षा शेरनी के दूध के समान होता है जो इसको ग्रहण करता है, वही कामयाब होता है। अतिथियों का स्वागत एवं आभार ज्ञापन प्रबंधक अमरनाथ यादव ने स्मृति चिन्ह देकर किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सामाजिक विषयों पर नाटक, गीत, भाषण, शादी प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्र—मुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजयदत्त मौर्य एवं संचालन पत्रकार श्यामधनी यादव एवं रामचन्द्र प्रजापति ने संयुक्त रूप से किया। अंत में प्रबंधक ने समस्त अतिथियों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर संजय सरोज, विधानसभा अध्यक्ष नीरज पहलवान, अमरनाथ यादव, पूर्व प्रधान भानु प्रताप, डॉ विजय मौर्य, महेंद्र प्रसाद, अमरनाथ यादव, पूर्व प्रधानाचार्य राजदेव यादव, डॉ बृज किशोर यादव, पवन मंडल, महासचिव जितेंद्र यादव, अजय मौर्य समेत विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी, छात्र, छात्राओं आदि की उपस्थिति रही।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read