HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : शीतला चौकियां में गुरूवार रात्रि से विद्युत आपूर्ति ठप

JAUNPUR NEWS : शीतला चौकियां में गुरूवार रात्रि से विद्युत आपूर्ति ठप

JAUNPUR NEWS : शीतला चौकियां में गुरूवार रात्रि से विद्युत आपूर्ति ठप

मन्दिर का इनवर्टर दिया जवाब तो प्रबंधक ने चालू करवाया जनरेटर
विपिन सैनी
चौकियां धाम, जौनपुर। बिजली कर्मियों की हड़ताल से शीतला चौकियां धाम में समाचार लिखे जाने तक शुक्रवार शाम 4 बजे तक 18 घंटे से आपूर्ति ठप रही। चौकियां धाम में आपूर्ति बंद हो जाने से आम जनमानस तो बेहाल है। दूर दराज से आने वाले दर्शनार्थियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

गुरूवार रात्रि लगभग दस बजे से शीतला चौकियां में विद्युत आपूर्ति ठप रही जो अगले दिन शुक्रवार शामचार बजे तक ख़बर लिखे जाने तक बहाल नहीं हो सकी थी। शुक्रवार को भक्तों के हराम का दिन होने के कारण चौकियां धाम में भक्तों की भारी भीड़ रही। बिजली न होने से दुकानदारों सहित भक्तों को भी कड़ाही पूजन करने के लिए पानी की दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

शुक्रवार सुबह शीतला चौकियां मंदिर का इन्वर्टर भी जवाब दे गया। मंदिर प्रबंधन ने तुरंत जनरेटर चालू कर मंदिर में विद्युत सप्लाई चालू कराया। इस दौरान क्षणिक समय के लिए मंदिर के गर्भ गृह में अंधेरा छा गया तो लोगों ने अपने मोबाइल का टॉर्च जलाकर दर्शन पूजन करते हुए नजर आए। कुछ समय बाद मन्दिर का जंगलेटर चालू किया गया।

मंदिर प्रबंधक अजय पंडा ने बताया कि मंदिर में जनरेटर की स्थायी व्यवस्था है। दर्शनार्थी आराम से दर्शन पूजन करें। शाम 5 बजे ख़बर लिखे जाने तक बिजली आपूर्ति ठप पड़ी रही।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read