Homeएटाड्यूटी पर अनुपस्थित तीन एसएसओ व दो लाइनमैन को सेवा समाप्ति की...

ड्यूटी पर अनुपस्थित तीन एसएसओ व दो लाइनमैन को सेवा समाप्ति की नोटिस

ड्यूटी पर अनुपस्थित तीन एसएसओ व दो लाइनमैन को सेवा समाप्ति की नोटिस

चंचल लोधी
एटा। जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल के निर्देशन में अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन आलोक कुमार ने विद्युत कर्मियों द्वारा की गई हड़ताल को दृष्टिगत जनपद के विभिन्न विद्युत उपकेन्द्रों का निरीक्षण कर जायजा लिया। एडीएम ने तहसील जलेसर क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान पाया कि एसएसओ दाताराम विद्युत उपकेन्द्र सकीट, एसएसओ अजय औद्योगिक आस्थान, एसएसओ अवधेश जलेसर टाउन, पुष्पेन्द्र लाइनमैन जलेसर टाउन, रामरतन लाइनमैन आईटीआई जलेसर अपनी ड्यूटी से गायब थे।

एडीएम प्रशासन ने ड्यूटी के दौरान अनुपस्थित मिले एसएसओ व लाइनमैन को विद्युत आपूर्ति में बाधा डालने, अपनी ड्यूटी स्थल पर उपस्थित न होने के संबंध में नोटिस निर्गत करते हुए निर्देशित किया गया कि वह तत्काल अपनी तैनाती स्थल पर ड्यूटी करना सुनिश्चित करें, अन्यथा एसएसओ व लाइनमैन की सेवा तत्काल समाप्त करते हुए कड़ी विधिक कार्यवाही की जााएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read